उर्स कौमी एकता के प्रतीक
हजरतअब्दुल रहमान शाह बली अलैह तिवारी बाग पर शनिवार को उर्स आयोजन हुआ। उर्स में दूर दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर पुष्प अर्पित कर अमन चैन की दुआ मांगी। शनिवार को रहमान शाह बली की दरगाह पर सुबह से पूजा अर्चना के लिए अकीदतमंदों की कतार लगना शुरू हो गई, जो देर शाम जारी रही। वहीं शाम को मुकाबला-ए-कब्बाली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाड़ी विधायक थे तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अदुब्ल सगीर, रामवीर त्यागी, मुस्ताक कुरैशी, पवन कुमार कंषाना, खजान सिंह चौधरी, शहर काजी मतीन खां गौरी, गफ्फार जाफरी, नूर मोहम्मद नूरा उस्मानी, विजय त्यागी, अलीमुद्दीन अंसार थे। जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रहमान शाह बली का उर्स कौमी एकता का प्रतिक है तथा ऐसे आयोजनों में हमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि उर्स हमारी संस्कृति के परिचायक है। उन्होंने कहा कि उर्स में शामिल होने से आपसी भाईचारे की भावनाएं जागृत होती है। कार्यक्रम में बनारस से आई कब्बाला नूरी शबा तथा नागपुर महाराष्ट्र के रेडियो एवं टीवी सिंगर कब्बाल खलील शैदा के बीच कब्बाली मुकाबला आयोजित हुआ। जिसमें कब्बाल खलील शैदा ने हिन्दुल वली ने हिन्द की किस्मत बनाई है, अजमेर में बहार मदीने से आई है.., आदि कब्बाली सुनाई तो श्रोताओं ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया।
इस मौके पर उर्स सदर शफीक मोहम्मद एवं अब्दुल करीम फारूखी अतहर धौलपुरी ने अतिथियों एवं कववालों का माल्यार्पण एवं साफा बांध कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुन्ना खां अब्बासी, दरगाह खादिम भिक्कू खां, सलीम उर्फ गब्बर उस्मानी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल करीम फारूखी अतहर धौलपुरी ने किया।
धौलपुर. हजरत अब्दुल रहमान शाह बली के उर्स पर आयोजित कव्वाली में मौजूद लोग।