नवनिर्वाचित प्रधानों ने संभाला पदभार
बाड़ीपंचायत समिति के प्रधान पद पर पूजा मीणा ने सोमवार को कार्यभार संभाला। प्रधान पूजा मीणा ने कहा कि मेरी प्राथमिकता पंचायत समिति की ग्राम पंचायत का दौरा कर उनकी मूलभूत समस्याओं से रूबरू होना है। समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। प्रधान ने बीडीओ से क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी पर चर्चा कर प्रतिमाह मीटिंग हॉल में सभी पंचायत समिति सदस्यों सरपंचों तथा सचिवों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बाड़ी विधायक, मोतीलाल मीणा, विकास अधिकारी नेमीचंद अग्रवाल सहित पंचायत समिति सदस्य उप प्रधान मनोज कुशवाह आदि मौजूद रहे।
सैंपऊ: सैंपऊपंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान मीनेंद्र कुमार ने सोमवार को कस्बे के अटल सेवा केंद्र स्थित पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर बीडीओ, पंचायत समिति सदस्यों एवं बसपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान मीनेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराया जाएगा। बीडीओ मदन लाल बैरवा ने कहा कि सामंजस्य बनाकर विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रधान और सरपंच जागरूक रहकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही सैंपऊ पंचायत समिति नई दिशा तय करते हुए जिले में अग्रिम स्थान हासिल करेगी। इस मौके पर कांग्रेस और बसपा के पंचायत समिति सदस्यों के साथ क्षेत्र के सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे। प्रधान मीनेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण करते समय चैंबर में रखी कुर्सी को ढोक लगाने के बाद ही उस पर बैठे।
सैंपऊ . कुर्सी को ढोक लगाते प्रधान मीनेंद्र कुमार।
धौलपुर | धौलपुरपंचायत समिति के नवनिर्वाचित सरपंचों ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद विकास अधिकारी मदनलाल बैरवा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विकास अधिकारी ने सरपंचों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बैठक में ग्राम सचिव भी मौजूद रहे।