पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक खाते से लिंक करना होगा आधार कार्ड

बैंक खाते से लिंक करना होगा आधार कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| अल्पसंख्यकवर्ग के पुरुष एवं महिलाओं ने कारोबारी ऋण प्राप्त करने के लिए 10 दिसंबर 14 को साक्षात्कार के लिए बीईओ कार्यालय में उपस्थित हुए थे। वे सभी आवेदक आधार कार्ड एवं बैंक खाता खुलवाकर आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराएं आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की फोटो प्रति एवं 20 चैक समस्त दस्तावेज के साथ 25 फरवरी तक अल्प संख्यक कार्यालय में जमा कराएं। जिससे मार्च 15 तक ऋण वितरण किया जा सके। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन लाभार्थियों के ~ 15 हजार बकाया है वे भी अपने कारोबार के मूल बिल आधार कार्ड की प्रति 25 फरवरी तक कार्यालय में जमा कराएं। जिससे उनके बकाया राशि का भुगतान हो सके। उन्होंने यह भी कहा है कि जो 25 फरवरी तक ~ ‌‌‌15 हजार बकाया के मूल बिल तथा आधार कार्ड कार्यालय में जमा नहीं कराते हैं तो उनकी मार्च 15 से किस्त की वसूली की जाएगी।