पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ| कुशवाहसमाज ने पार्वती नदी स्थित कुशवाह ढाबा पर क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए बिना भेदभाव ओर समर्पित रूप से कार्य करने की बात दोहराई।

बाड़ी रोड स्थित ढाबे पर समाज के देशराज कुशवाह, शादीलाल कुशवाह द्वारा सैंपऊ प्रधान मीनेंद्र कुमार, नहर अध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पिदावली सरपंच जीते परमार, नुनहेरा सरपंच प्रताप कुशवाह, सैंपऊ सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह परमार, उपसरपंच शिवशंकर गर्ग, रजौरा खुर्द सरपंच तोताराम कुशवाह, मढा कांकौली सरपंच प्रेमसिंह कुशवाह, सैंपऊ पंचायत समिति सदस्य दुर्गेश बघेल, नुनहेरा उपसरपंच रामवरन बघेल, कूकरा माकरा सरपंच संतोष कुशवाह का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नहर अध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रकाश कुशवाह, कमलू परमार, रामखिलाड़ी, फैयाज खां, मनोज परिहार, थानसिंह कुशवाह, आढ़तिया पप्पू मिर्जा, सेठू, खिल्लो बघेल, ओमवीर अध्यापक, लाखन, शिवसिंह, राजेंद्र कुशवाह आदि मौजूद थे।