- Hindi News
- पिता पुत्र के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया
पिता-पुत्र के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया
वैर | पुलिसउपाधीक्षक गुमनाराम ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया है कि उपप्रधान पद के लिए मतदान के दौरान 2 पक्षों में टकराव की स्थिति पैदा होने की आशंका पर लोगों को हटाते समय एक युवक पुलिस जाप्ते से अभद्रता करने लगा। दरबारी पुत्र रघुवीर गुर्जर निवासी बदनपुरा ने पुलिस जाप्ते के साथ धक्का मुक्की कर उस युवक को भगा दिया। पुलिस ने उन दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।