श्री याेजना के...
श्री याेजना के...
शिक्षा-चिकित्साकी सुविधाएं:
योजनाके तहत शिक्षा की सुविधाओं की आवश्यकता अनुसार एवं विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर शालाओं में कक्षा कक्ष, खेल मैदान, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर स्तर के शिक्षा केन्द्रों में प्रयोग शाला आदि की व्यवस्थाएं, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण एवं उनमें अपेक्षित सुविधाओं की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं में उपस्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा, जिसमें भवन निर्माण, अस्पताल तक पहुंचाने के सुविधाजनक रास्ते निर्माण के साथ साथ स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाइयां एवं प्राथमिक उपचार तथा एम्बुलेंस आदि संसाधान उपलब्ध कराना। इसी प्रकार गांव के प्रत्येक विद्युत कनेशन चाहने वाले इच्छुक परिवार को विद्युत वितरण विभाग के तंत्र से विद्युत कनेशन उपलध कराया जाएगा। ढाणियों एवं मजरों में निवास करने वाले परिवारों के घरों में रोशनी की व्यवस्था अन्य उपयुत वैकल्पि प्रकाश के साधनों द्वारा की जायेगी। गांव में स्ट्रीट लाईट से रोशनी की व्यवस्था के लिए पंचायती राज संस्थाओं को विद्युत वितरण निगम के तंत्र से बिजली चाहे जाने पर उपलध कराई जायेगी जिसका व्ययभार पंचायती राज संस्थाओं का होगा।
स्वच्छपेयजल की उपलब्धता
ग्रामीणजनता की आवश्यकतानुसार स्वच्छ पेयजल की वर्षभर उपलधता सुनिश्चित करने के लिए हैण्डपंप, कुएं, बावडी, पेयजल टंकी, प्रत्येक घर में पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता। गर्मी के मौसम में टेंकर द्वारा पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाएं एवं जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग का उत्तरदायित्व होगा।
गांवकी आंतरिक्त सड़कें
इसयोजना में गांव के अंदर सार्वजनिक स्थानों की आंतरिक सडकें, चिकित्सा केन्द्र, विद्यालय भवन की ओर जाने वाली आंतरिक सडकें, गली मौहल्लों की संपूर्ण आंतरिक सड़कें मय नाली निर्माण के तहत आवागमन सुगम हो सके। आंतरिक सडकों के किनारे संपूर्ण ग्राम में दूषित जल निकासी की समुचित व्यवस्था, नालियों के पानी के निकास स्थान पर ही गंदे पानी के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित हो। गांव को मुख्य सड़क से जोडने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाना है।