पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब्दलपुर गांव में फायरिंग, युवक की मौत

अब्दलपुर गांव में फायरिंग, युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंचनपुरथानांतर्गत अब्दुलपुर गांव में शुक्रवार सुबह हुई फायरिंग में बबलू पुत्र अजमेर ठाकुर की मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने पूरे गांव में छावनी में तब्दील कर दिया है। मौके पर मौजूद लोग विवाद की जड़ चुनावी रंजिश बता रहे हैं।

पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत के मुताबिक अब्दुलपुर गांव में भगवती सरपंच और कमल सिंह के बीच वर्षों से रंजिश चली रही है। पिछली पंचायत चुनाव में यह रंजिश और बढ़ गई। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। तभी एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूसरे पक्ष के बबलू पुत्र अजमेर ठाकुर (32) को लग गई। गोली बबलू के सीने के नीचे लगी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दूसरा पक्ष गांव छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले भी कई बार झड़पें हो चुकी है। यही कारण है कि शुक्रवार की सुबह जब दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी तो ग्रामीणों ने इसे हल्के में लिया।

एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

मामलेकी गंभीरता को देखते हुए सीओ सैंपऊ अर्जुन सिंह शेखावत ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को दी। इस सूचना पर राजेश सिंह भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच अपने तरीके से की। उन्होंने ग्रामीणों से अलग अलग बातचीत की। इसके बाद थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गिरफ्तारीके लिए पुलिस ने दी दबिश

वारदातके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दी। इसके लिए पूरे दिन उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने देर शाम हत्या के आरोप में चार नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में बाड़ी सीओ रामचंद्र चौधरी, बसेड़ी कोतवाल पिंटू कुमार, बाड़ी कोतवाली से एसआई जगदीश सिंह, सैंपऊ थाने से एएसआई सोबरन सिंह, कौलारी एसएचओ राममिलन मीणा, बसई डांग थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा के साथ कोबरा पुलिस फोर्स एवं रिजर्व जाब्ता शामिल रहा।

चार लाेग गिरफ्तार

मृतकबबलू के बड़े भाई ने कंचनपुर थाने में चार जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। पुलिस ने दबिश देकर हत्या के आरोप में भगवती सरपंच समेत