- Hindi News
- आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति जारी की
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति जारी की
धौलपुर. आईसीडीएसमिशन मोड योजना के तहत 19 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 85 लाख 50 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति धौलपुर के गांव छोटा मानपुर, कामरे का पुरा, बीलपुर, पूंठपुरा, तसीमो तृतीय, तसीमो चतुर्थ, पथरोला कलां, पंचायत समिति राजाखेड़ा के गांव सामलियापुरा, लुहारी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मलिकपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघावली बरेह, पंचायत समिति बाड़ी के गांव महाराजपुरा, पंचायत समिति बसेड़ी के गांव गुढा, बिज्जे का पुरा, अमानपुरा, उर्दूपुरा, रहटोंटी, कौनेसा, खिन्नौट प्रत्येक को 4 लाख 50 हजार रुपए की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है।