भाजपा के डॉ.धर्मपाल बने जिला प्रमुख
कांग्रेस के देवेन्द्र सिंह बने धौलपुर प्रधान
बसेड़ी में रही कशमकश
सैंपऊ में बसपा ने खोला खाता
राजाखेड़ा प्रधान 3 वोटों से जीती
बाड़ी में पहली बार मीणा प्रधान
जिला प्रमुख एवं जिले की पांचों पंचायत समितियों के प्रधानों का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख के पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें कांग्रेस के लिए रीना एवं भाजपा के डा. धर्मपाल सिंह ने नामांकन किया। नाम निर्देशन जांच के उपरांत हुए मतदान के पश्चात मतगणना में कांग्रेस की रीना को 10 एवं भाजपा के डा.धर्मपालसिंह को 13 मत प्राप्त हुए। जिले के सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के डा. धर्मपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया है।
पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए धौलपुर पंचायत समिति से कांग्रेस के देवेन्द्र सिंह को 16 भाजपा के रितेश शर्मा को 11 मत मिलने पर कांग्रेस के देवेन्द्र सिंह को 5 मतों से विजयी घोषित किया गया। पंचायत समिति सैंपऊ से बसपा के मीनेन्द्र 17 एवं भाजपा के मनोज को 9 एक मत खारिज हुआ। जिस पर बसपा के मीनेन्द्र 8 मतों से विजयी। पंचायत समिति बाड़ी में कांग्रेस की पूजा कुमारी को 13 भाजपा की रीना को 6 मत मिले। जिस पर पूजा कुमारी को विजयी घोषित किया गया। पंचायत समिति बसेड़ी में कांग्रेस की रीमा गुर्जर को 14 भाजपा की लक्ष्मी को 9 मत मिले। जिस पर रीमा गुर्जर को विजयी घोषित किया गया। पंचायत समिति राजाखेड़ा में कांग्रेस की लताकंवर को 14 एवं भाजपा के रविकांत उपाध्याय को 11 मत मिले। जिस पर लताकंवर विजयी घोषित।
बसपा के 2 सदस्यों के परिजनों ने लगाया अपहरण करने का आरोप
पंचायतसमिति धौलपुर के दो विजयी सदस्यों के परिजनों ने सिटी सीओ सतीश कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। सीओ को सौंपे गए शिकायती पत्र में बिरौंधा निवासी मंगेश शर्मा ने कहा है कि उसका भाई विजय बसपा की टिकट पर धौलपुर पंचायत समिति सदस्य पद पर विजयी हुआ है। जिसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। फिरोजपुर निवासी भारत जाटव पुत्र राजाराम ने सीओ को शिकायती पत्र सौंपकर उसकी भाभी सुनीता जाटव का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। जो कि बसपा की सीट से चुनाव लड़कर विजयी घोषित हुई थी।
धौलपुर. शपथ लेते धौलपुर प्रधान।
बसेड़ी. प्रधान को प्रमाण पत्र सौंपते।
सैंपऊ. जीत के बाद समर्थकों में खुशी।
राजाखेड़ा. खुशी के पल में आंसू पोंछती हुई प्रधान।
धौलपुर. जीत के बाद समर्थकों के साथ जिला प्रमुख डॉ धर्मपाल सिंह।
बाड़ी. नवनिर्वाचित प्रधान को शपथ दिलाते उपनिर्वाचन अधिकारी।