बच्चों को दवा पिलाने की दी जानकारी
भुसावर| चिकित्साएवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 10 से 13 फरवरी तक मनाए जाने वाले कृमि नियंत्रण दिवस की तैयारी के लिए राधाकृष्ण धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी वी एल मीणा ने बताया की आंगनबाड़ी केन्द्रों सरकारी स्कूलों में बच्चों को पेट के कीडे़ मारने की दवाई निशुल्क पिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 5 वर्ष, स्कूलों में 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। कार्यशाला में 240 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया।