भाजपा की गिरीश उप जिला प्रमुख निर्वाचित
जिलापरिषद के उप जिला प्रमुख एवं पंचायत समितियों के उप प्रधान पद के लिए रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बताया कि उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की गिरीश कुमारी को निर्वाचित घोषित किया। वहीं पंचायत समिति धौलपुर से उप प्रधान पद के लिए बसपा के सुरेंद्रसिंह को विजयी घोषित किया गया। पंचायत समिति राजाखेड़ा से कांग्रेस की रेनू मुदगल, बाड़ी से कांग्रेस के मनोज कुशवाह, बसेड़ी से कांग्रेस के पूरनसिंह, सैंपऊ से बसपा की नीतू को उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। समर्थकों ने उप प्रधानों का स्वागत किया।
धौलपुर . उप जिला प्रमुख गिरीश कुमारी को प्रमाण पत्र देते कलेक्टर।