पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान में लोगों ने किए हस्ताक्षर

अभियान में लोगों ने किए हस्ताक्षर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयराज्यमार्ग पर ओवरब्रिज पर कट अंडर पास की मांग को लेकर धौलपुर संघर्ष समिति के आह्वान पर बाड़ी रोड पर जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में बैठक हुई।

डॉ विजय सिंह ने कहा कि हमारा संघर्ष सफलता की ओर अग्रसर है। जिला प्रशासन ने भी माना कि ये ओवर ब्रिज शहर के लिहाज से सही नहीं है। इसे एकल पुल में तब्दील किया जाना चाहिए। जगदीश प्रसाद ने कहा कि प्रशासन को आश्वासन दिए काफी दिन बीत जाने के बाद भी मचकुंड चौराहे पर लाल बत्ती चौराहा अभी तक विकसित नहीं हुआ है। धनेश जैन ने सभी से आंदोलन में आहुति देने की बात कही है। बैठक में हरप्रकाश शर्मा ने कहा कि धौलपुर संघर्ष समिति की जायज मांगों पर सरकार को ध्यान देते हुए शहरवासियों को ओवरब्रिज के कहर से मुक्ति दिलानी चाहिए। रविवार को संघर्ष समिति द्वारा लाल बाजार व्यापार मंडल की ओर से रविवार को लाल बाजार में हस्ताक्षर अभियान चला। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शेखर रस्तोगी ने कहा कि इस हाईवे ने व्यापारी वर्ग की काफी क्षति पहुंचायी है, संतर रोड धूलकोट के व्यापारियों में ओवर ब्रिज के कटों को बंद करने को लेकर एनएचएआई के प्रति काफी रोष व्याप्त है जो कभी फूट सकता है। मण्डल के सचिव गोविंद गुप्ता, निरोती लाल गर्ग ने राहगीरों को हाईवे से हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ विजय सिंह, अतुल भार्गव, पंकज अग्रवाल, लव गर्ग, अनिल गर्ग, पंकज गोयल, अशोक गर्ग, पिपांश गोयल, अशोक रस्तोगी, धनेश जैन, राजेश शर्मा एलआईसी, बृजेश मुखरैया, रंजीत दिवाकर आदि मौजूद थे।

धौलपुर. लाल बाजार में हस्ताक्षर करते शहरवासी।