पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा सैंपऊ पंस में निर्विरोध चुने उप प्रधान

बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा सैंपऊ पंस में निर्विरोध चुने उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी | बाड़ीपंचायत समिति के उपप्रधान पद पर मनोज कुशवाह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। तहसीलदार प्यारेलाल ने बताया कि भाजपा की ओर से उपप्रधान पद पर नामांकन फार्म नहीं भरने पर कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज कुशवाह को निर्विरोध उप प्रधान पद पर निर्वाचित किया गया। इस मौके पर उपप्रधान मनोज कुशवाह एवं मीणा समाज के मोतीलाल मीणा की माल्यार्पण कर स्वागत हुआ।

राजाखेड़ा:राजाखेड़ापंचायती समिति उपप्रधान पद के लिए कांग्रेस की रेनू मुदगल का नामांकन पत्र दाखिल। भाजपा का नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने से रेनू को उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित किया एसडीएम इंद्राजसिंह ने कांग्रेस की रेनू का प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार महाराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार विजय सिंह जादौन, सीओ मनियां रघुराज सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।

बसेड़ी:पंचायतसमिति बसेड़ी मे उपप्रधान के चुनाव में पूरन सिंह को निर्विरोध चुना गया। रिटर्निंग अधिकारी शाहिद अली ने बताया कि निश्चित समय तक कांग्रेस के पूरनसिंह तथा भूरोदेवी ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में भूरोदेवी का नामांकन निरस्त होने पर पूरनसिंह निवासी कुमरपुरा को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया।

राजाखेड़ा. उपप्रधान बनी रेनू मुदगल।

बसेड़ी. नवनिर्वाचित उपप्रधान पूरनसिंह।

बाड़ी. उपप्रधान का स्वागत करते।

सैंपऊ. उपप्रधान को प्रमाण पत्र देते।

धौलपुर. पंस धौलपुर के उप प्रधान बसपा के सुरेंद्र सिंह जीत के बाद।