पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित

भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| भारतीयमजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी एवं सम्बद्ध संगठन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को महाराणा स्कूल में संभाग प्रभारी लज्जाराम गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश मंत्री हरीश सक्सैना ने संघ के 21 22 फरवरी को राजसमंद में आयोजित हो रहे प्रांतीय अधिवेशन में जिले से अधिकाधिक कर्मचारियों के शामिल होने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने अधिवेशन में विभिन्न संगठनों की सदस्य संख्या निर्धारित कर कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रभात मुखजी ने राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी के निर्णय का स्वागत करते हुए संविदा कर्मियों को स्थाई किए जाने की मांग की। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सरोज चन्देल, कार्यकारी अध्यक्ष बंदना सक्सैना, राजाखेड़ा इकाई की अध्यक्ष सावित्री श्रीवास्तव ने सरकार से जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, साथिन आदि को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए स्थाई होने से पूर्व 20 हजार मानदेय दिए जाने, बसेड़ी अध्यक्ष प्रेमवती, महामंत्री गुड्डी राजपूत ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वर्कर्स को रही समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए केन्द्रों पर नियमानुसार अवकाश घोषित किये जाने की मांग की।