पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काेचिंग सेंटरों पर बदमाशों के उत्पात से विद्यार्थी और शिक्षक परेशान

काेचिंग सेंटरों पर बदमाशों के उत्पात से विद्यार्थी और शिक्षक परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काेचिंग सेंटरों पर बदमाशों के उत्पात से विद्यार्थी और शिक्षक परेशान

मुरैना.शहरमें कोचिंगों पर असामाजिक तत्व और बदमाश किस्म के छात्र आए दिन बदमाशी कर रहे हैं। उनके लिए टीचरों को बेइज्जत करना, छात्राओं से छेड़छाड़ करना रोज का ही काम हो गया है। 22 सितंबर को अकाउंट वर्ल्ड नामक शिक्षा सेंटर पर एक छात्र ने पहुंचकर अंकसूची के चक्कर में सेंटर प्रमुख से अभद्रता की। इस मामले में पुलिस ने 24 सितंबर तक भी कोई ठोस एक्शन नहीं लिया, जिसका नतीजा है कि बुधवार को जीवाजीगंज में गोलीबारी हो गई और एक युवक की जान चली गई। अकाउंट वर्ल्ड के प्रमुख ने अशासकीय शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को एसपी को ज्ञापन दिया। अशासकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों शिक्षकों ने कहा कि 22 सितंबर को सुनील यादव नामक छात्र अकाउंट वर्ल्ड शिक्षा सेंटर पर आया और अपनी अंकसूची मांगने लगा। वह एक विषय में फेल होने के बावजूद पास की मार्कशीट मांग रहा था। देने पर सुनील कुछ देर बाद अपने साथियों को लेकर आया और उसने संस्था संचालक धर्मेंद्र सिंह चौहान धर्मेंद्र सिंह गुर्जर समेत उनके स्टाफ की बेइज्जती की। साथ ही सुनील ने टीचरों से मारपीट भी की। इसलिए इन असामाजिक तत्व के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अशासकीय शिक्षक संघ के संजय दीक्षित, धीरेंद्र सिंह तोमर, सुनील यादव, अरुण शर्मा, बृजमोहन शर्मा, बीएल कुशवाह, संजय कुशवाह, संतोष पाराशर आदि शामिल थे।