- Hindi News
- दस दस लाख की लग्जरी कारों में जा रही थी अवैध शराब
दस-दस लाख की लग्जरी कारों में जा रही थी अवैध शराब
अवैधशराब कारोबारी माफिया ने नया फंडा निकाला है कि वह अब लग्जरी कारों में शराब ढो रहे हैं। ताकि किसी को शक हो। लेकिन शराब ठेकेदार भी कम नहीं है, उनके मुखबिर तंत्र आबकारी पुलिस से भी तेज है, जो शराब लेकर आने वाली लग्जरी कारों को पकड़वा रहे हैं। बुधवार को भी मुरैना में आठ लाख रुपए कीमत की फिएट लीनिया कार में मात्र 25 हजार रुपए कीमत की शराब पकड़ी गई। साथ ही एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है।
मुरैना में अवैध शराब का कारोबार वर्षों से संचालित हो रहा है, जिसमें अब अवैध शराब कारोबारी माफिया ने लग्जरी कारों का सहारा लेकर आबकारी विभाग पुलिस से बचने की जुगत लगाई है। बुधवार को ऐसी ही एक कार फिएट लीनिया, मालनपुर से बाया ग्वालियर होकर मुरैना रही थी। यह कार ग्वालियर जिले की सीमा से पार होकर मुरैना तक गई, लेकिन इस बीच किसी थाना पुलिस ने इसे नहीं पकड़ पाया, क्योंकि इतनी महंगी कार में शराब होने का शक किसी को नहीं हुआ।
शराबठेकेदार के मुखबिर सक्रिय हुए
ज्योंही फिएट लीनिया कार क्रमांक एमपी 31 सीए 0263 नंबर की कार मुरैना जिले में प्रवेश हुई, वैध शराब ठेकेदार गुडुआ सिकरवार को मुखबिरों से खबर लग गई। तब इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई और यह कार छौंदा पुल क्षेत्र में पकड़ी गई। इसमें सवार कुछ शराब तस्कर भाग गए, जबकि छोटू पमार नामक युवक पकड़ा गया। कार में 12 पेटी शराब मिली, जो करीब 25 हजार रुपए कीमत की थी।