- Hindi News
- दो बाइकों की भिड़न्त में चार व्यक्ति घायल
दो बाइकों की भिड़न्त में चार व्यक्ति घायल
रुदावल. बंशीपहाड़पुरमार्ग स्थित मठ बदलेश्वर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़न्त होने से चार व्यक्ति घायल हो गए।
थाने के हैडकांस्टेबल हिम्मतसिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर को मठ बदलेश्वर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़न्त होने से खेडाठाकुर निवासी भल्लू, जोगेन्द्रसिंह पुत्र प्रीतम सिंह ठाकुर दूसरी बाइक पर सवार श्रीनगर रूपवास निवासी पप्पू पुत्र राम भरोसी जाटव, बाड़ी निवासी रइसो पुत्र मुन्ना मीरासी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की सहायता से स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर होने से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।