- Hindi News
- दुकानदार के साथ मारपीट कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
दुकानदार के साथ मारपीट कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
धौलपुर. मोबाइलएसोसिएशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम एवं एसपी हरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप कर गत दिवस पहले मोबाइल विक्रेता के साथ की गई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है।
ज्ञापन में लिखा है कि 10 सितम्बर को जीतेंद्र उर्फ जीतू निवासी बाड़ी ने अपने साथियों के साथ मिल कर संतर रोड़ स्थित एक मोबाइल विक्रेता की मारपीट कर उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। बाद में पीडि़त दुकानदार ने इस आशय की रिपोर्ट निहालगंज थाना पुलिस में आरोपियों के नामजद दर्ज कराई, लेकिन अभी तक आरोपी नहीं पड़के हैं। यदि आरोपी एवं उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मोबाइल विक्रेता दुकानों को बंद करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अमित मुदगल, सत्येंद्र पाराशर लालू मिर्जा, बंटी, आर्शीर्वाद, हल्लन, निक्की, अनुराग, रामू, रामनाथ, एसके सोनू, घनश्याम, प्रदीप, रवि, जगदीश, रोहित, अनुप, नेतराम,गौरव, विष्णु, विक्रम, सतीश जैन, रमेश शुक्ला, नेतराम, राजकुमार, राधेश्याम, विक्की, अशोक, हरीश, रामअवतार, रामू, राजीव जगरिया, सोनू गुप्ता, मोनू बालाजी आदि शामिल थे।
धौलपुर. कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते दुकानदार।