टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
बसई नवाब. कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को आशा सहयोगिनियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डाॅ. रेखा खन्ना ने की। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी आशा सहयोगिनियों को गर्भवती महिलाओं एवं पांच वर्ष तक के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि हर हाल में परिवार कल्याण लक्ष्य भी पूरा हाेना चाहिए। इस कार्य के लिए आशा सहयोगिनियों को घर-घर जाकर समझाइश करनी होगी। बैठक में आशा सुपरवाइजर आरती राजावत ने सभी आशा सहयोगिनियों को अपने-अपने क्षेत्रों के आगनबाड़ी केंद्रों पर दवा उपलब्ध रखने और पोषाहार की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। बैठक में राजकुमारी, गीता, कुसमा, भारती, गुड्डी, संजना, रज्जो, रामरती, विमलेश, शकुंतला, उर्मिला, विनीता, जमुना, आदि आशा सहयोगिनियां मौजूद थीं।