पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली

स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्मलभारत अभियान एवं महिला बाल विकास विभाग ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।

रैली को एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला कलेक्ट्रेट से प्रारंभ हुई, जो गुलाब बाग, पैलेस रोड, निहालेश्वर मंदिर, लाल बाजार, डाक घर चौराहा होते हुए तहसील परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान कला जत्था एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी आदि ने रैली में नारों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्छता को अपनाने हेतु अपील की गई। इस मौके पर महिला बाल विकास विभाग की सीडीपीओ गरिमा उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। क्योंकि गंदगी फैलने से ही बीमारियां बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में हम सभी का सहयोग होना चाहिए। जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहे। उन्होंने ने राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक मनोज परमार, गजराज राना, संजीव चौहान, मनोज चौहान, पवन शर्मा, बबलू सिसोदिया, धर्मवीर, इंद्रभान सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

धौलपुर. स्वच्छता जागरूकता रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।