युवाओं की सोच से समाज सुदृढ़
राष्ट्रीयमीणा युवा महासभा की ओर रविवार को जैन धर्मशाला में युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता प्रीतम सिंह मीणा महासचिव ने की। इस मौके पर प्रीतम सिंह मीणा ने कहा कि युवा वर्ग से समाज में बदलाव संभव है। क्योंकि यदि किसी समाज का युवा संगठित होकर कोई भी कार्य करे तो वह समाज स्वतः: ही सुदृढ़ बन जाता है। समाजसेवी जेपी मीणा ने कहा कि समाज सुधार कार्यक्रमों में युवा अपनी भागीदारी निभाए और समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने का दृढ़ संकल्प लेकर समाज की सेवा में लग जाए। ताकि आने वाले समय में समाज विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सके। महापंचायत में राष्ट्रीय युवा मीणा महासभा अध्यक्ष भगवानदास मीणा ने कहा कि युवा समाज एवं देश की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को वक्त के साथ साथ सोच बदलनी चाहिए। जिससे समाज बदल सकता है। गज सिंह मीणा मुख्य संगठन सचिव ने समाज में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और २८ नवम्बर को खौरपुरा बाड़ी में होने वाली महापंचायत समाज के युवाओं से अधिक से अधिक युवाओं को पहुंचने का आह्वान किया। महापंचायत में लाखन सिंह मीणा धनौरा, देवेंद्र मीणा, कैलाश मीणा, संतोष मीणा, देवेंद्र बरौली, पूरण मीणा, रमेश मीणा आदि ने विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रीय मीणा युवा महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें संरक्षक डॉ. मुकेश बीलौनी, जिलाध्यक्ष संतोष लीलौठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचरण, उपाध्यक्ष पूरण सिंह, लक्ष्मण झाला, जगन मीणा, दिनेश दीवानपुरा, मुख्य महासचिव गुमान सिंह खानपुर, महासचिव बलीचरण मीणा, डौगर सिंह, देवीचरण बरौली, मुख्य संगठन सचिव देवेंद्र मीणा, संगठन सचिव बृजमोहन, विद्याराम, हेमराज मीणा, देवेंद्र धनौरा, संयुक्त सचिव रामलाल खैमई, हुकम सिंह, विजय सिंह, सलाहकार बलवीर सिंह हांसई, वीरसिंह, शादीलाल, राधेश्याम, बृजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह खोखला, सहकोषाध्यक्ष पद पर हेमेंद्र सिंह मीणा, प्रेमसिंह, दीवान सिंह, शिवदयाल बडापुरा मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मुरारीलाल मीणा, रमेश मीणा, गुमान सिंह, जगन कासौटीखेड़ा, डॉ. मुकेश बीलौनी, विजय मीणा, बलीचरण लीलौठी, राजवीर खोखला, हरिराम मीणा, जवान सिंह, जगदीश मीणा, रोहिताश मीणा, रनसिंह मीणा आदि मौजूद थे।
धौलपुर. महापंचायतमें मंचासीन अतिथि।