- Hindi News
- नगर पालिका में सफाई पर खर्च 15 लाख की जांच की जाए
नगर पालिका में सफाई पर खर्च 15 लाख की जांच की जाए
शहरमें सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। बावजूद इसके नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ईओ मिल कर इस मद में लगभग 15 लाख रुपये प्रति माह खर्च कर रहे है। भाजपा के मंत्री सुरेन्द्र गौड ने इस मामले में जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर इस बजट की जांच कराने की मांग की है।
गौड़ ने अपने पत्र में लिखा है कि किसी भी वार्ड में समुचित सफाई नहीं हो रही है। बावजूद इसके नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सफाई की गलत रिपोर्ट पेश कर रहे है। दूसरी ओर नगरपालिका के ईओ वार्डों में हो रही सफाई का कभी निरीक्षण नहीं करते और सफाई के बिल पर आंख मूंदकर हस्ताक्षर कर रहे है। इसी प्रकार हौद के तालाब में भरे पानी को निकालने के लिए कम समय तक जरनेटर चला और बिल अधिक घंटों का पास हो गया। जिसकी जानकारी हौद के नागरिकों से भी ली जा सकती है। उन्होंने नगरपालिका में हो रहे फर्जी बिलों पर रोक लगाने की मांग की है।