मन निर्मल एवं भाव पवित्र सत्संग से संभव
प्रभु की भक्ति बहु आयामी : बापू
धौलपुर. संतनिरंकारी सुरेंद्रसिंह चौधरी ने कहा कि परमात्मा ने इंसान को बहुमूल्य मानव जीवन दिया है। इसे व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए तथा एकत्व के बिना सद्भाव संभव नहीं है। संत निरंकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी रविवार को मनियां कस्बे के पोषवाल मैरिज होम परिसर में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं को प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के युग में इंसान के जीवन में सब जगह संतुलन का अभाव नजर आता है। क्योंकि प्रेम की कमी लोगों के जीवन में तनाव पैदा कर रही है। इस दौरान निरंकारी संत सुरेंद्र सिंह चौधरी का श्रद्धालुओं की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया। सत्संग के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, हरिकांत सिंह, झम्मन सिंह, रामखिलाड़ी रजनी, ऊषा, राजकुमारी आदि मौजूद थे। इसी प्रकार निरंकारी मंडल की ओर से धौलपुर शहर की सुंदर वाटिका में सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें निरंकारी संत मंगतूराम मुखी ने कहा कि आधुनिक युग में संपूर्ण विश्व अज्ञानता, अंध विश्वास, अहंकार, घृणा एवं हिंसा जैसे अवगुणों की कालिमा के बादल छाए हुए है। जो इंसानों के जीवन के नहीं सही नहीं है। इस अवसर पर कौशल शर्मा, भावना शर्मा, लालाराम, मंजू सोनी, छीतरमल भास्कर, सुशीला, शिवसिंह, सचिन शैडवाल आदि मौजूद थे।
बाड़ी. श्रीगणेश कथा सुनते श्रद्वालु।