- Hindi News
- गंदगी को लेकर बच्चों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन
गंदगी को लेकर बच्चों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बाड़ी. शहरके सैंपऊ रोड पर पानी की टंकी के निकट दरगाह वाली गली में खरंजा नहीं होने से हर वक्त रास्ते पर गंदा जमा रहता है। इससे कालोनी वासियों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कॉलौनी के रामदास मीना, विष्णु कुमार, अशोक, ग्याप्रसाद, रघुवर, रेशम देई ने बताया दरगाह वाली गली में लगभग 5 दर्जन परिवार है। जहां पर मुख्य सड़क से गली तक नगर पालिका द्वारा खरंजा नहीं कराने पानी की निकासी की व्यवस्था करने की वजह से गंदी नालियां का पानी हमेशा भरा रहता है। इससे बच्चों के अलावा वृद्वजन महिलाओं को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने बताया कि सफाई कर्मियों द्वारा सफाई करने की शिकायत नगरपालिका के ईओ को करने के बावजूद सफाई व्यवस्था ठप है। इस मौके पर लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाए।
बाड़ी. स्कूली बच्चे महिलाएं प्रदर्शन करती हुई।