बाड़ी के पीडी अग्रवाल जयपुर में सम्मानित
बाड़ी. राजस्थानपुरस्कृत शिक्षक फाेरम जयपुर ने पुरुषोत्तम दास अग्रवाल सेवा निवृत जिला शिक्षा अधिकारी को राज्य स्तरीय वरिष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान 5 सितम्बर 2014 को सेन्ट माइकेल स्कूल जयपुर में शिक्षा मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं फोरम के महामंत्री रामेश्वर दयाल के सानिध्य में दिया गया। इस पर उनके मित्रों शिष्यों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।