ज्वैलर्स को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर. सदरपुलिस ने गुरुवार को ज्वैलर्स के साथ करीब तीन लाख की लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि पवन कुमार पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी अब्दलपुर थाना कंचनपुर निवासी को ज्वैलर्स दीनदयाल सोनी निवासी धौलपुर के साथ रास्ते में रोक कर तथा हथियार का भय दिखाकर करीब तीन लाख रुपए के जेवर सहित नकदी लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि गुरुवार को ज्वैलर्स के साथ लूट करने वाला आरोपी पवन ठाकुर बाड़ी रोड स्थित जगदीश तिराहे पर खड़ा हुआ है। इस पर पुलिस जाप्ते ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।