- Hindi News
- युवक की गोली मारकर हत्या बदमाशों का नहीं मिला सुराग
युवक की गोली मारकर हत्या बदमाशों का नहीं मिला सुराग
बाड़ी. शहरमें गुमट निवासी जहूर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव तुलसीवन रोड पर डाल दिया। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार की सुबह तुलसीवन रोड पर शव होने की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शहर वासियों ने इस वारदात के विरोध में बसेड़ी रोड मुख्य चौराहे पर पत्थर डाल कर जाम लगा दिया। वहीं घटना से भयभीत व्यापारियों एवं व्यवसायियों ने दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा नागरिकों के साथ समझाइश कर जाम लगाया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
गुरूवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों को सूचना मिली कि तुलसीवन रोड पर एक युवक का शव पड़ा है। इस सूचना पर आस पास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने शव को पहचान लिया और उसके परिजनों को सूचित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे।
वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित नागरिकों ने अस्पताल के सामने स्थित बसेड़ी रोड मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा दिया। वहीं अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान सूचना पाकर एसडीएम नरेन्द्र वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
शहर में दहशत का माहौल
इसवारदात को लेकर शहर में दहशत का माहौल है। सुबह तो ऐसी स्थिति बन गई कि आनन फानन में पूरा का पूरा बाजार बंद हो गया। व्यापारी व्यवसायी खुद ही अपनी दुकान बंद कर चले गए। खासतौर पर किला परिसर से लेकर घंटाघर, लुहार बाजार, सर्राफा बाजार, सीताराम बाजार, हॉस्पीटल रोड स्थित सभी दुकानें दोपहर बाद तक बंद नजर आई। हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने आरएसी के जवानों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की तैनाती की है।
बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
मृतक जहुर खां पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 42 वर्ष निवासी गुमट के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम बोर्ड से कराया है। मेडिकल बोर्ड में डा. गोपाल गोयल, डा. रामविलास गुर्जर डा. मनोज शर्मा शामिल थे। मेडिकल रिपोर्ट में युवक की छाती