पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड के जरिए की जा रही है अवैध वसूली

आधार कार्ड के जरिए की जा रही है अवैध वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. आमजन को आधार कार्ड बनवाने के लिए भी सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। यही नहीं तहसील में बिना सुविधा शुल्क दिए जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज भी नहीं बन रहे है। हाल तक यह सुविधाएं निशुल्क थी।

अब आम जन में जागरुकता आने के बाद से तहसील प्रबंधन ने इस कार्य के लिए एक प्राइवेट आदमी को बैठा दिया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ग्याप्रसाद कोली ने जिला कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह युवक प्रत्येक कार्ड के एवज में कम से कम 200 रुपये की वसूली कर रहा है। खुद उनके भी परिजनों के कार्ड बनाए जाने के दौरान यह वसूली हुई है। इस संबंध में उन्होंने उसी समय तहसीलदार को बताया था। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, तहसीलदार ने इस प्रकरण को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में तहसील परिसर में कोई भी व्यक्ति इस तरह कार्ड नहीं बना रहा है। यदि ऐसा पाया गया तो कार्रवाई होगी।