- Hindi News
- शैक्षिक अधिवेशन 26 से, शिक्षक संगठनों ने की तैयारी बैठक
शैक्षिक अधिवेशन 26 से, शिक्षक संगठनों ने की तैयारी बैठक
राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत समिति मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन 26 27 सितंबर को केडी शास्त्री काॅम्पलेक्स में कराए जाने का निर्णय लिया गया। शैक्षिक सम्मेलन के लिए स्वागत, मंचसज्जा, भोजन व्यवस्था, अतिथि आमंत्रण, कमेटियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान 31 अक्टूबर 2013 से 30 सितम्बर 2014 के दौरान सेवानिवृत्त हुए 37 शिक्षकों का सम्मेलन के दौरान अभिनंदन किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सरकार की ओर से किए गए विद्यालय एकीकरण की प्रक्रिया की पुनः समीक्षा कर नियमों की अनदेखी कर बंद किए गए स्कूलों का पुनः संचालन किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए शिक्षक समानीकरण के मापदंडों में आरटीई के प्रावधानों की पूर्ण पालना किए जाने, कक्षानुसार शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने, विद्यालयों में लम्बे समय से चल रहे रिक्त पदों को नई भर्ती एवं पदोन्नति से भरे जाने आदि मांगों पर विचार किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को अपमानित करने वाले एसीएस श्याम एस अग्रवाल को पद से हटाने की मुख्यमंत्री से मांग की गई। बैठक में चन्द्रशेखर शर्मा, भूदेव शास्त्री, सुरेन्द्र शर्मा, मुकेश पाराशर, राधेश्याम वर्मा, भेदराम गौड, अशोक शर्मा,रघुवर दयाल शर्मा,मुन्ना लाल शर्मा, माधो सिंह लोधी, उमेश कुशवाह सहित कई पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। बैठक की कार्यवाही का संचालन अनिल मिश्रा ने किया।
इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शैक्षिक सम्मेलन को लेकर रविवार को कायस्थ पाड़ा विद्यालय में बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को अधिवेशन की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया संगठन का शैक्षिक सम्मेलन भार्गव वाटिका में 26 सितम्बर को आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम हिमांशु गुप्ता होगे तथा अध्यक्षता सीओ जिला परिषद लक्ष्मीनारायण मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी गणेश धाकरे, कैलाश चंद कटारिया, बीईईओ अब्दुल सलाम आजाद, सुरेंद्र सिंह, गंगासिंह गुर्जर, केदार गिरी होगे तथा प्रमुख वक्ता के रूप में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष भंवर पुरोहित संबोधन