युवा महोत्सव सम्मान समारोह 15 को
युवा महोत्सव सम्मान समारोह 15 को
बाड़ी. राजस्थानपाल बघेल छात्रसंघ के बाडी ईकाई की बैठक मेला ग्राउंड में आयोजित हुई, जिसमें 15 अक्टूबर को होने वाले द्वितीय युवा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा हुई तथा छात्र संघ जिलाध्यक्ष रामभरत बघेल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रजत बघेला को बाडी ब्लाॅक उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बाडी ब्लाॅक अध्यक्ष बबलू बघेला ने सभी को एकता के सूत्र में बांध कर कार्यक्रम में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला संयोजक विक्रम बघेल, रविन्द्र बघेल, राजेश बघेल, अमिताभ बचन, राधेश्याम, लक्ष्मण सिंह बघेल, शिवनारायण बघेल, रामसेवक बघेल, पवन बघेल, मातादीन आदि मौजूद थे।