आरक्षित पदों को लेकर बैठकों में संशोधन
धौलपुर. आगामीपंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए पदों को आरक्षित करने हेतु लाटरी निकालने के लिए बैठक में संशोधन करते हुए नया कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, पद के लिए आरक्षण किया जाना है। इसके लिए 12 दिसंबर के स्थान पर 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एवं धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा पंचायत समितियों की समस्त ग्राम पंचायतों सरपंच पद के लिए आरक्षण करने के लिए 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत समिति के समस्त ग्राम पंचायत के वार्डों को आरक्षण जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एवं सैंपऊ पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण उपखंड अधिकारी कार्यालय सैंपऊ एवं बसेड़ी में 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे। बाड़ी पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण उपखंड अधिकारी कार्यालय बाड़ी एवं राजाखेड़ा में 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे बैठक का आयोजन कर पदों को आरक्षित करने के लिए लाटरी के माध्यम से पद आरक्षित किए जाएंगे।