भामसं की बैठक 14 को
धौलपुर. भारतीयमजदूर संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक 14 दिसंबर को 12 बजे स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में होगी। संघ जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिहं गुर्जर एवं जिला मंत्री शिवदयाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन एवं सहायिकाओं की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। इसी दिन नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जयपुर से राजस्थान आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश महामंत्री राधा शर्मा मौजूद रहेंगी। भरतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री हरीश सक्सेना संभाग प्रभारी लज्जाराम गुर्जर भी शामिल होंगे।