खातेदारी की जमीनों पर डाला कचरा
बाड़ी. स्टोनगैंगसा संचालकों ने खातेदारी की जमीनों पर कचरा डालना शुरू कर दिया है। इस संबंध में खाताधारकों ने पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत कर्ता ज्वान सिंह मीणा, मुन्ना लाल औंकार सिंह निवासी ग्राम गडरपुरा ने पुलिस को दिए रिपोर्ट में बताया है कि ग्राम के कुछ आसामाजिक तत्व उनके खेत में जबरन गैंगसा मशीनों का कचरा डाल रहे है। मना करने पर यह लोग खाताधारकों को जान से मारने के लिए उतारू हो जाते है।