पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धौलपुर के 4235 युवकों ने लगाई दौड़, 394 पास

धौलपुर के 4235 युवकों ने लगाई दौड़, 394 पास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुरके लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती रैली में मंगलवार को धौलपुर जिले के अभ्यर्थियों ने दौड़ में जोश दिखाया। अभ्यर्थियों का सुबह तीन बजे से ही स्टेडियम परिसर के बाहर आना शुरू हो गया। सुबह करीब चार बजे 250-250 के बैच बनाकर अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू की गई।

इसमें धौलपुर के कुल 5299 में से 4235 अभ्यर्थी दौड़ लगाने पहुंचे। जबकि 394 अभ्यर्थियों ने ही दौड़ पास की। सबसे ज्यादा बसेड़ी बाड़ी के अभ्यर्थी दौड़ करने पहुंचे। इसमें बसेड़ी तहसील क्षेत्र के 1190, बाड़ी के 1076, सैंपऊ के 848, धौलपुर के 122, राजाखेड़ा के 963 अभ्यर्थी ने आवेदन किया था। दौड़ में कुछ युवाओं ने तो इतना बेहतर प्रदर्शन किया कि पांच मिनट से पहले ही 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर ली। वहीं सेना भर्ती को लेकर सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन किया और अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली। बाद में बीम, जिकजैक, डीच एवं मेडिकल कराया गया। फिट पाए गए अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की जाएगी। मेडिकल जांच के लिए आठ डॉक्टरों की टीम नियुक्त है।

धौलपुर की सेना भर्ती के कारण बस स्टैंड पर खासी भीड़ रही। क्योंकि बीती रात्रि से ही धौलपुर के बसेड़ी, राजाखेड़ा, सैंपऊ बाड़ी के अभ्यर्थियों का स्टेडियम शेष| पेज 15

सेना भर्ती रैली...

केपास आना शुरू हो गया था। इससे बसों में इतनी भीड़ रही कि बस स्टैंड पर यात्री खड़े रहे। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास होटलों पर भी देर रात तक भीड़ रही। जबकि शाम के समय अभ्यर्थियों को धौलपुर जाने के लिए बसों की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ा।

एडमिट कार्ड को लेकर हुई परेशानी

सेनाभर्ती में पिछले कई दिन से एडमिट कार्ड की दो फोटो प्रति नहीं लाने के कारण अभ्यर्थियों को भी परेशानी बनी हुई है। इस कारण अभ्यर्थियों को रोजाना परेशान होना पड़ता है। लाइन में लगे युवा जब एडमिट कार्ड की दूसरी कॉपी उपलब्ध नहीं करा पाते तो उन्हें रोक दिया जाता है। उन्हें फोटो कॉपी कराने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है।

सेना भर्ती में अनफिट युवकों की हो रही विशेष जांच

सेनाभर्ती में चयनित ऐसे युवा जो मेडिकल जांच में अनफिट हो गए हैं, उनकी विशेष जांच सेना के अस्पतालों में होगी। क्योंकि स्टेडियम में जो मेडिकल टीम आई है। उसके पास जांच के विशेष उपकरण नहीं है। मेडिकल टीम की ओर से युवकों के सीना, धड़कन, आंख, नाक एवं अन्य अंगों की जांच की जा रही है। साथ ही हाथ पांच में कोई टेढ़ापन एवं खराबी तो नहीं है कि जानकारी की जाती है।

भरतपुर. लोहागढ़ स्टेडियम में दौड़ में पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करते सैन्यकर्मी।

खबरें और भी हैं...