पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़ी में मध्यप्रदेश से तस्करी कर रही है अवैध शराब

बाड़ी में मध्यप्रदेश से तस्करी कर रही है अवैध शराब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ीउपखंड का नजारा शाम ढलते ही कुछ बदला बदला नजर आने लगता है। कारण ये है कि शाम को पीने के सौकीन शराब के ठेकों के आसपास मंडराना शुरू कर देते हैं और यहां जमावड़ा हो जाता है। दिनभर की मेहनत की कमाई को शराब में लुटा देने वाले शराब के शौकीन नशे में अपराध भी कर देते है। शराब के बढ़ते प्रचलन का काराण शराब की तस्करी भी है।

शराबियों की बढ़ती संख्या के कारण पूरे उपखण्ड में अवैध रूप से तस्करी करके लाई जा रही शराब खपाई जा रही है। जिसे बाद में सटे हुए जिला करौली, भरतपुर, आगरा जैसे महानगरों में खपाया जा रहा है। उपखण्ड की पुलिस ने पूर्व में अवैध शराब के कई जखीरे भी पकड़े हैं। लेकिन बाड़ी के ग्रामीण अंचल में कच्ची शराब का धन्धा पैर पसारता जा रहा है और अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। उपखण्ड में शराबियों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। शराब के नशे में धुत्त होकर लोगों को गालियां देना नाली में गिर पड़ने का का नजारा आसानी से देखा जा सकता है। निचले तबके के लोग शराब के लिए ना जाने क्या क्या करते है। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर वे परिवार का शोषण करने से भी नहीं चूकते। पहले युवा इसे शौक में पीते हैं और बाद में इसके आदि हो जाते हैं।

कईबार कार्रवाई के बाद भी नहीं अंकुश

उपखण्डबाड़ी के ग्रामीण अंचलों में तस्करों द्वारा मध्य प्रदेश से तस्करी करके शराब अवैध रूप से लाई जा रही। पूर्व में पुलिस लाखों रूपए की शराब थाना बसईडांग के सेबर ग्राम के निकट पकड़ चुकी है। लेकिन शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है आज भी जारी है। अवैध शराब की तस्करी डग्गेमार वाहनों के अलावा मारूती लग्जरी गाडियों से भी की जाती है। पुलिस की नजरों से बचने के बाद ये शराब बड़ी आसानी से आम लोगों तक पहुंच जाती है।

बाड़ी. शराब की दुकान पर नहीं लगी रेट लिस्ट शराब खरीदते लोग।

खबरें और भी हैं...