12 को निकलेगी राधा-रानी की शोभायात्रा
बाड़ी| शहरमें 12 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर दाऊ जी मन्दिर किला सेवा समिति के तत्वावधान में मां राधा-रानी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। मन्दिर कार्यक्रम के संयाजक सीताराम शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा दाऊ जी मन्दिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी। इसका समापन मन्दिर पर होगा। उसी दिन शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।