पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़ी में शांति बरकरार, पुलिस तैनात

बाड़ी में शांति बरकरार, पुलिस तैनात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतीरात्रि एक समुदाय विशेष राजपूत समाज के युवकों के बीच हुए झगड़े के बाद बुधवार को कस्बे में पूरी तरह शांति रही। हालांकि एडिशनल एसपी राजेंद्र सिंह खोथ के नेतृत्व में 4 डीएसपी बड़ी संख्या में दिनभर फोर्स तैनात रही।

कस्बे में मंगलवार रात को किसी बात को लेकर दो समुदायों के युवकों में कहासुनी हो गई थी। इससे मामला तूल पकड़ गया। इसमें मौके पर पहुंची पुलिस के भी तीन जवान घायल हो गए। हालांकि देर रात एडीशनल एसपी खोथ के नेतृत्व में धौलपुर सहित अन्य थानों से पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। बुधवार को भी हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। हालांकि एहतियातन तौर पर एडीशनल एसपी खोथ राजाखेड़ा, सैंपऊ, सरमथुरा, बसेड़ी सहित अन्य थानों के करीब 20 दर्जन पुलिसकर्मी कस्बे में चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। शेष| पेज 15





इसकेअलावा बज्र वाहन कोबरा टीम के जवान भी गश्त करते रहे। उल्लेखनीय है कि बीती रात्रि पुराना गंज में किसी मामले को लेकर दो समुदाय के युवकों के मध्य मारपीट हो गई। जिसे लेकर पुलिस मोहल्ला कसाईपाडा में रह रहे उपद्रवियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव फायरिंग कर दी। इस दौरान बिजली गुल हो जाने पर पुलिस के जवानों के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई गई।

शहरभाजपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन : भाजपाके शहर अध्यक्ष मनोज मोदी के नेतृत्व में भाजपा का शिष्ट मण्डल एसडीएम परशुराम मीणा से मिला और गत रात हुई घटना को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि बाड़ी में आए दिन समुदाय विशेष द्वारा गली मोहल्लों बाजारों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, फायरिंग करना आम बात हो गई है तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। गत रात की घटना में कसाईपाड़ा में समुदाय विशेष द्वारा पुलिस पर पथराव फायरिंग की गई। प्रतिनिधिमंडल में अविनाश शर्मा, घनश्याम यादव, ललतेश यादव, सोमेन्द्र मंगल, महेश कुशवाह, शिवदयाल समाधियां, अनिल यादव, किशोरी भटेले आदि मौजूद रहे। साथ ही अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मोहल्ला कसाईपाड़ा के मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने खुले में अवैध कट्टी खाना खोल रखा है। जिस पर रोक लगाई जाए।

बाड़ी. कस्बे में गश्त करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...