पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा से रामकथा का शुभारंभ

कलश यात्रा से रामकथा का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वाटर वर्क्स चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में रामकथा का शुभारंभ महंत रामदास एवं महंत केशवदास, हनुमान दास, गोपालदास, बलराम दास आदि के सानिध्य में हुअा। श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में बुधवार सुबही 108 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, पुराना डाकखाना, जगन तिराहा, नगरपरिषद होती हुई कथा स्थल हनुमान मंदिर पहुंची। कलशयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्त गण भी कलशयात्रा में नाचते कूदते कथास्थल तक पहुंचे। कलशयात्रा के बाद पूजन कार्यक्रम हुआ। भगवान के नाम स्मरण से ही जीवन का उद्धार है। इस अवसर पर वीरेंद्र बंसल, शिवराम गोस्वामी, धनेश जैन सहित बडी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

बाड़ी|शहरके पुराना बाजार स्थित भगवान बिठ्ठलनाथ जी के मन्दिर में विगत एक वर्ष से दैनिक रामायण पाठ के संपूर्ण होने पर वार्षिक अखण्ड रामायण पाठ एवं हवन कीर्तन का आयोजन किया गया। डॉ. अशोक शर्मा की मंडली द्वारा संगीत की ध्वनि पर रामायण का पाठ किया गया। हवन कार्यक्रम में समिति के मुन्नालाल गोयल, सोनी बंसल, शंभू दयाल अग्रवाल, शिव दयाल समाधिया, दिनेश लवानिया, एडवोकेट सत्यदेव चंसोरिया, डॉ गोपिस पचौरी सियाराम सहेड़ी सहित मुख्य प्रवक्ता रामचरन लाल भट्ट सहित अनेक महिलाओं बच्चों ने भाग लिया।

बाड़ी. कार्यक्रम में आचार्यों को सम्मानित करते सदस्य।

धौलपुर. कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...