डिवार्मिंग-डे पर बच्चों ने चबाई कृमिनाशक गोलियां
कलेक्टर ने एलबेंडाजोल की दवा देकर किया अभियान का शुभारंभ
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर में कृमि नियंत्रण दिवस मनाया गया। बीईईओ दामोदर मीणा प्रधानाध्यापक राजेंद्र शर्मा ने छात्रों को पंक्ति में खड़ाकर डिवार्मिंग की दवा खिलाई गई। साथ ही गत दिवस बाल स्वच्छता परीक्षा में छात्र छात्रा वर्ग में सर्वाधिक प्राप्तांक लाने वाले छात्र बंटी छात्रा नीरज को 150-150 रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जयदास शर्मा, रनवीर मीणा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार दिहौली राजकीय माध्यमिक स्कूल में डिवार्मिंग डे पर छह से 19 वर्ष तक के बच्चों को टेबलेट खिलाई गई। इससे होने वाले लाभ पर प्रधानाचार्य शिवनारायण ने जानकारी दी। इस मौके पर स्वच्छता परीक्षा में प्रथम स्थान पाने पर कक्षा आठवीं के छात्र अजय कुमार आरती को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अध्यापक रामकुमार लवानिया, सतीश बाबू शर्मा, रामफूल, राजेंद्र राना, ममता चौधरी आदि मौजूद रहे। कासिमपुर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सर्वप्रथम बच्चों के एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेश जैन, व्याख्याता मनोज भट्ट, रामदास गर्ग, मोहर सिंह, बीके शर्मा, विजय मीणा, अभिनेत्र कुमार, हरीसिंह, प्रदीप सक्सेना, बनवारी लाल, रविंद्र कुमार, पवन कुमार गोयल आदि मौजूद रहे। इसी तरह डिवार्मिंग डे पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करीमपुर में प्रधानाचार्य राम वीर सिंह की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। व्याख्याता विशाल गिरी द्वारा कृमि नियंत्रण गोली की महत्ता एवं गुणों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर स्वच्छता प्रश्नोत्तरी के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें छात्रा वर्ग में काजल गौड़ कक्षा छठवीं प्रथम, छात्र वर्ग में अमित कक्षा सातवीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विजय दिवाकर, उमेश त्रिवेदी, दिनेशचंद्र शर्मा, शांति स्वरुप शर्मा, विनोद बंसल, कैलाशचंद्र बघेल, दुर्गाप्रसाद शर्मा, प्रभा शर्मा, सुचित्रा, अंजली, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र, राजकीय विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से पांच ब्लॉकों में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस मनाया गया। एनवाईसी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सभी एनवाईसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह 10 बजे पहुंचकर आंगनबाड़ी सहायिका के सहयोग से बच्चों को दवा पिलाई गई। तथा कृमि से होने वाले रोगों की जानकारी दी। इस मौके पर धीरज सिंह, शशि, रामलखन, सत्येंद्र, सरिता, रवि सहित युवा मंडल के सदस्य ने अपना सहयोग प्रदान किया।
इसीप्रकार डीवर्मिंग दिवस पर बुधवार को जिले के 1798 विद्यालयों, मदरसों तथा 1012 आंगनबाड़ी सेंटरों में 1 से 19 साल के बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई।
जिला कलेक्टर ने बताया कि कृमि से एनीमिया हो जाता है। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है तथा कई गम्भीर बीमारियां हो जाती हैं। कृमि खतरनाक रूप लेकर आंतों में सूजन, संक्रमण और घाव कर देता है। विद्यालय में बच्चे की उपस्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, पढाई में कमजोर होता जाता है तथा बड़े होने पर भी उसके बीमार रहने की संभावना बढ़ जाती है। देश में 6 माह से 5 वर्ष तक के प्रत्येक 10 में से 7 बच्चे एनीमिया के शिकार हैं और इसका बड़ा कारण कृमि है।
कलेक्टर ने बताया कि इस दवा के साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। कृमि मल के माध्यम से फैलता है। कोई भी खुले में शौच जाए तो इस पर काबू पाया जा सकता है। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय इंफेन्ट में कृमि नियंत्रण की दवा पिलाई गई। जिसमें डॉ. विजय सिंह ने कहा कि खाने के साथ हर चीज में स्वच्छता रखना अति आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ष्ठ चिकित्साधिकारी भगवत प्रसाद, वीके त्यागी टीटी कॉलेज की व्याख्याता नम्रता नारायण, गीतेश राना, ममता दीक्षित, सीमा कोठारी, रेखा चौधरी, अर्चना दीक्षित, नत्थो देवी, मोहिनी, शिवानी, नीलम, ललिता, संचिता, पूनम नेवल, भावना यादव, मुकेश सूतैल, सुरेन्द्र रावत, सुभाष मिश्रा सहित छात्र छात्रा मौजूद रहे।
मनियां|कस्बासहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशु स्वास्थ्य दिवस को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों को कुपोषण, भूख लगना, खून की कमी सहित अन्य गंभीर बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। इसके लिए बच्चों को कृमिनाशक दवा खाना आवश्यक है। वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियां में बच्चों को दवा खिलाई गई। जहां प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने बच्चों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को दवा खिलाई गई।
बसेड़ी। नेशनल डी वार्मिगं डे एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस का ब्लॉक स्तरीय आयोजन बुधवार को आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्ड़ा कॉलोनी में सुबह 10 बजे से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रानी कोली ने कहा कि बच्चो के समय समय पर टीके लगवाने चाहिए। साथ ही खान पान का ध्यान रखने आहार संबधी जानकारी दी। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. केएल मीणा ने टीकाकरण समुचित स्वास्थ्य की जानकारी दी। डॉ. मिठ्ठनलाल शर्मा ने कुपोषण के बारे में जानकारी दी। मच्छर जनहित से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में 100 बच्चोंं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें 5 वर्ष तक के बच्चो के साथ महिलाएं उपस्थित हुई। जिसमे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों के पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। साथ ही स्वाथ्य पश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में तिमासिया सरपंच हरीसिंह परमार, डाॅ. महेश बंसल, प्रधानाचार्य फेरन सिंह, बुन्दू खां, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
मनियां. विद्यालय में कृमिनाशक दवा खिलातीं प्रधानाध्यापिका।
धौलपुर. कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर अतिथि।
धौलपुर. स्कूल में दवा पिलाते डॉ. विजय सिंह अतिथि।