16 को बाड़ी में रोजगार सहायता शिविर
धौलपुर| 16फरवरी को बाडी में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर लगेगा। जिला रोजगार अधिकारी धर्मवीर पचौरी ने बताया देव कृपा आईटीआई में लगने वाले इस शिविर में राजस्थान कौशल विकास एवं आजीविका निगम द्वारा बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन देकर कौशल विकास प्रशिक्षण में विभिन्न ट्रेंडों में आवेदन पत्र भरवाकर प्रवेश दिया जाएगा। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा भामाशाह सृजन योजना के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। शिविर में ग्रुप 4 एस, गुडगांव, शिविशक्ति बायो टेक्नोलॉजी कम्पनी जयपुर और राधिका बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड आगरा द्वारा मौके पर ही सुरक्षा गार्ड, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य की भर्ती की जाएगी। शिविर में बेरोजगारी भत्ते के आवेदन पत्र भरवा कर पंजीयन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।