नवयुवक कार्यकारिणी के चुनाव आज
नवयुवक कार्यकारिणी के चुनाव आज
बाड़ी. श्रीसनाढ्य ब्राहम्ण सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को परशुराम धर्मशाला बाडी में हुई। जिसकी अध्यक्षता सुरेश चन्द्र दीक्षित ने की। इस बैठक में श्री सनाढ्य ब्राहम्ण नवयुवक सेवा समिति बाडी की कार्यकारिणी के चुनाव का निर्णय लिया गया। यह चुनाव रविवार को शाम 4 बजे श्री परशुराम धर्मशाला बाडी में कराया जाएगा।