पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सकों की टीम ने बसई नवाब में की पशुओं की जांच

चिकित्सकों की टीम ने बसई नवाब में की पशुओं की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौरा गांव में लगा पशु स्वास्थ्य शिविर

कृषि विज्ञान केंद्र धौलपुर की ओर से पंचायत समिति बाड़ी के गांव धनौरा पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. धनराज शर्मा ने किया।

शिविर में केंद्र के जिला पशुपालन प्रभारी डॉ. शिवमूरत मीणा ने संभागी किसानों को बताया कि बारिश के मौसम में पशुओं में फैल रही विभिन्न बीमारियों से बचाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में पशुओं में गलघोटू, खुरपका, मुंहपका, थैनेला रोग भैंस एवं गायों में तेजी से फैलता है, जबकि भेड़ एवं बकरियों में फडकिया रोग से पीडि़त हो जाती है। इसके बचाव के लिए पशुओं के बीमार होते ही उन्हें चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज करना चाहिए। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के प्रबंधन, टीकाकरण, संतुलित आहार प्रबंधन, कृत्रिम गर्भाधान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. दीपांश चौधरी एवं डॉ. रतन सिंह वर्मा ने 150 पशुओं की जांच कर पशुपालकों को पशुओं मे फैलने वाले रोगों की दवा वितरित की गई। जिसमें खनीज लवण, पेट में कीड़े मारने की दवा, जू कलीली कराने की दवा सहित डरमीज दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर पशुधन सहायक नीरज कुमार, कमल सिकरवार, पुनीत कुमार, बैजनाथ, निरंजन सिंह आदि मौजूद थे।