अंबेडकर शिक्षक संघ की बैठक आज
बाड़ी. राजस्थानअम्बेडकर शिक्षक संघ धौलपुर की बैठक रविवार दोपहर 12 बजे अम्बेडकर पार्क धौलपुर में होगी। बैठक में सरकार द्वारा किए जा रहे एकीकरण समानीकरण का विरोध किया जाएगा। शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्वान सिंह मीणा ने बताया कि एकीकरण के बाद विद्यालयों में बच्चों को होने वाली परेशानियों से सरकार को अवगत कराया जाएगा। लगभग 60 हजार शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए है। बेरोजगार शिक्षकों के साथ सरकार कुठाराघात कर रही है।