पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मंडल को दिलाई शपथ

महिला मंडल को दिलाई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. आर्यसमाज महिला मंडल बाड़ी का दायित्व ग्रहण समारोह आर्य समाज मन्दिर में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि अपना घर सेवा समिति महिला इकाई की अध्यक्ष कमलेश आर्य थी। अध्यक्षता अपना घर महिला इकाई की कोषाध्यक्ष विमला गर्ग ने किया। विषिष्ठ अतिथि आर्य समाज के महामंत्री अशोक गोयल थे। समारोह में मुख्य अतिथि कमलेश आर्य ने कहा कि संसार में मनुष्य जन्म दुर्लभ है। मनुष्य जन्म पाकर यदि अपने शरीर का दुरुपयोग करता है तो वह पशु के समान है। अच्छे साधन है तो उनका सेवा के लिए उपयोग किया जाए तभी साधन सफल है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सत्कर्म करने चाहिए। गरीबों और असहायों की मदद करने से ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं। मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

अध्यक्षता कर रही विमला गर्ग ने कहा कि यज्ञ एक श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ में सुगंधित पदार्थ एवं घी अग्नि में जलाने से उत्पन्न धुआं पर्यावरण की रक्षा करता है। इससे रोग नष्ट हो जाते है तथा उनके कीटाणु भी ध्वस्त होते है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने नव गठित कार्यकारिणी में प्रधान, कुसुम मित्तल, उपाध्यक्ष विमला गर्ग, मंत्री उषा मित्तल कोषाध्यक्ष राशि गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य विमला मित्तल, लता मंगल, आशा बंसल, अंजना गर्ग, रतन वाला, गिरिजा गोयल, मधु गोयल, रमा गोयल को दायित्व ग्रहण कराया।