पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभु की अद्वितीय रचना है मानव : मोरारी बापू

प्रभु की अद्वितीय रचना है मानव : मोरारी बापू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. बचनपैलेस बाडी में आयोजित श्रीगणेश कथा के छठवें दिवस राष्ट्रीय संत दिव्य मोरारी बापू ने इंसान को भगवान का निर्मित अद्वितीय रचना कहा है। सृष्टि निर्माण का प्रसंग सुनाते हुए बापू ने बताया कि ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि का निर्माण करते हुए जीव को पैदा किया, उसी ने ब्रह्मा जी से पूछा कि क्या खाऊ एवं कहां रहूं। ब्रह्मा जी को लगा कि मेरा मनोरथ पूर्ण नहीं हुआ है। ब्रह्मा जी ने सबसे अन्त में मनुष्य को पैदा किया। मनुष्य ने जन्म लेते ही ब्रह्मा जी ने पूछा कि मैं कौन हूं, कहां से आया हू, मुझे क्या करना है एवं मुझे जाना कहां है। सबका नियंता कौन है और उसे पाने का उपाय क्या है। भगवान ब्रह्मा को लगा कि अब मेरा मनोरथ पूर्ण हो गया है एवं मनुष्य को पैदा करना सृष्टि की सबसे बड़ी उपलब्धि माना।