पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर भेजे ज्ञापन

एकीकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर भेजे ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. शिक्षकशिक्षा अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। जिसमें जिले के तीन विधायकों को ज्ञापन भेजकर सरकार की ओर से विद्यालय एकीकरण को निरस्त करने एवं समानीकरण की प्रक्रिया को बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए।

राजस्थान पंचायत राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि संघर्ष समिति की ओर से राजाखेड़ा विधायक प्रद्युम्न सिंह, बाड़ी विधायक तथा बसेड़ी विधायक रानी सलौठिया को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि सरकार की ओर से जिले के ३९६ विद्यालयों को एकीकरण योजना के तहत बंद कर दिए है। जो आरटीई अधिनियम की खुली अवहेलना सरकार द्वारा की गई है। संघर्ष समिति के यादवेंद्र शर्मा, महामंत्री दिनेश चंद गुधैनिया, तोरण सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अवधेश सारस्वत, अरविंद सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान आदि ने जिले के विधायकों से शिक्षामंत्री सराफ पंचायती राज कटारिया से शिक्षकों से माफी मांगने के लिए दवाब बनाए मांग की है तथा एसीएस श्याम एस अग्रवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है। ताकि शिक्षकों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर रामगोविंद शर्मा, दाऊदयाल शास्त्री, शहीद अहमद खान, प्रभात शर्मा, रासिग वेग, रहीश फारूखी, हरिसिंह गुर्जर आदि शिक्षक मौजूद थे।