पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अग्रवाल महासमिति की बैठक आयोजित

जिला अग्रवाल महासमिति की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अग्रवाल महासमिति की बैठक गत दिवस बरौली सरमथुरा में वीके गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिला महिला मंडल के चुनाव 29 अक्टूबर को तथा 28 दिसंबर को महिलाओं का सम्मेलन आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अग्रवाल परिवारों का परिचय सम्मेलन सितंबर 2015 में कराने का निर्णय लिया गया।

जिला अग्रवाल महासमिति के अध्यक्ष गिरीश गर्ग ने बताया कि बरौली में हुई कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय किया गया है कि जिला महिला सम्मेलन का चुनाव २९ अक्टूबर को बाड़ी इकाई अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल की देखरेख में कराए जाएगे। इसके लिए सभी इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 अक्टूबर अपने क्षेत्र की महिला इकाइयों की सूची जिला महासमिति को भेज दें। इसके बाद 28 दिसंबर को जिला महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महिला सम्मेलन का चुनाव तथा महिला सम्मेलन धौलपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में राज्य तथा केंद्रीय परीक्षाओं में कक्षा 10 में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 टॉप विद्यार्थियों को, कक्षा सीनियर सैकंडरी में विज्ञान वर्ग में 80 प्रतिशत तथा कला, वाणिज्य वर्ग में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 5-5 विद्यार्थियों को, बीटैक, आईआईटी, सीपीएमटी, पीएमटी, आईएएस, आरएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को 5 अक्टूबर को समाज की बैठक में सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिए 25 सितंबर तक आवेदनों का पंजीयन शुरू किया जाएगा। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बत्तीलाल गर्ग, बिजेंद्र कुमार गर्ग, पीडी अग्रवाल, जयंत मोदी, रवि सिंघल बरौली, रामनिवास मंगल, प्रेमचंद्र मंगल, दिनेश मंगल, भगवानलाल गर्ग, नेमीचंद अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, रामलखन गोयल, विनोद कुमार अग्रवाल, कुंजबिहारी सहित आदि मौजूद थे।