विश्व ओजोन संरक्षण दिवस मनाया
राजकीयमाध्यमिक विद्यालय इंफेंट स्कूल में विश्व ओजोन संरक्षण दिवस क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम जाटव के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य बच्चू सिंह राना, अध्यापक श्रीभगवान शर्मा वन विभाग के भगवान शुक्ला ने विद्यार्थियों को ओजोन परत को संरक्षित रखने की जानकारी दी। इस अवसर पर ओजोन संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अव्वल आए छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर लौंगपुर पहाड़ वन क्षेत्र में 101 पौधे लगाए गए। इस मौके पर फोरेस्टर धर्मवीर सिंह, सहायक वनपाल रामनिवास, बंगाली बाबू, सोवरन सिंह आदि मौजूद थे। वनकर्मियों के सहयोग से क्षेत्रीय वन अधिकारी के मार्गदर्शन में कदंब, करंज, नीम, गूलर, अमलतास आदि किस्मों के पौधे रोपे गए तथा वन बचाओं, अधिक पेड़ लगाओ का संदेश दिया गया। इसी प्रकार गजपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी वन विहार के मुख्य आतिथ्य में ओजोन परत दिवस मनाया गया। इस मौके पर वन विभाग के कर्मचारी स्कूल स्टॉफ मौजूद था। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने ओजोन परत पर अपने विचार विद्यार्थियों के बीच व्यक्त कर प्रकृति के संरक्षण पर चर्चा की।
बाड़ी:राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल में ओजोन परत एवं पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके बाद स्कूली छात्रों ने रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेश कुमार मंगल ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सूर्यपाल सिंह ने ओजोन परत के संरक्षण पर विचार करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए स्कूली छात्रों को प्रेरित किया तथा ओजोन परत के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने ओजोन परत को स्वयं के जीवन और भविष्य को संयोजित रखने हेतु विचार रखे। प्रतियोगिता में 400 संभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम मोहम्मद मेहराज, द्वितीय अभिषेक कुमार दिवाकर एवं तृतीय विजेता जयंत मीणा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वनपाल महेन्द्र सिंह, जगदीश शर्मा, मुन्नस लाल, बच्चू सिंह, लाजवती, दिनेश जाट, विनोद कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान सहयोग दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक गजेंद्र सिंह चौहान, कन्हैया लाल रावत, ओम प्रकाश शर्मा रहे। इस मौके पर प्रमुख मार्गो से स्कूली छात्रों ने रैली निकाली। इसी प्रकार उच्च माध्यमिक आदर्श विद्