पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोस्त ही निकला हत्यारा

दोस्त ही निकला हत्यारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. कस्बेमें सिलाई मशीन का काम करने वाले जहूर पुत्र नूर मोहम्मद की हत्या उसके ही एक दोस्त शरीफ पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बटवाल पाड़ा बाड़ी ने अपने साथियों नौशाद पुत्र अमीन निवासी कहारगली चमरियापाड़ा एवं विष्णु पुत्र विशंभर निवासी भदौरियापाड़ा के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने मामले का खुलासा मृतक आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया है।

गौरतलब है कि गुमट निवासी जहूर कस्बे में सिलाई मशीन का काम करता था। 17 सितंबर को वह अपने दोस्तों के साथ किसी को पैसा देने की बात कह कर आगरा के लिए निकला था, लेकिन 18 सितंबर की सुबह उसका शव तुलसीवन रोड पर मिला। उसे गोली मारी गई थी। इस घटना को लेकर कस्बे में इस कदर आक्रोश फैल गया कि व्यापारियों एवं व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। वहीं बड़ी संख्या में नागरिकों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।

दो घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर देने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद खौत की निगरानी में गठित पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं संदेह के आधार पर मुख्य आरोपी शरीफ पुत्र अब्दुल रसीद का फोन सर्विलांस पर लगा दिया। इसके बाद जैसे ही संदेह की पुष्टि हुई, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आरोपी ने केवल वारदात को कबूल किया, बल्कि अपने बाकी बचे दोनों साथियों के नाम बता दिए। ऐसे में पुलिस ने सोमवार को इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

शरीफ ने किया आत्महत्या का प्रयास

थानापुलिस के मुताबिक आरोपी शरीफ ने पूछताछ के दौरान बाररूम के पास खिड़की पर रखे चाकू से खुद पर हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया था। ऐसे में उसके खिलाफ जहूर की हत्या के अलावा आत्महत्या के प्रयास का मामला अलग से दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक हथियार, वाहन एवं नगदी की बरामदगी की जानी है। इसलिए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जहूर को आगरा में सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर ले गए थे। उससे कहा था कि आगरा में एक ऐसा आदमी है जो आधी रेट पर सोना बेच रहा है। उसने तय किया था कि आगरा से सोना खरीद कर बाड़ी में बेचेंगे और जो मुनाफा होगा, आधा आधा बांट लेंगे। इसके बाद जहूर लालच में गया और पैसे की व्यवस्था कर आरोपी शरीफ के साथ चल दिया। धौलपु