- Hindi News
- बिना मान्यता के संचालित स्कूल पर कार्रवाई
बिना मान्यता के संचालित स्कूल पर कार्रवाई
सैंपऊ. कंचनपुरक्षेत्र के गांव अब्दुलपुर में बड़ के पेड़ के नीचे धर्मशाला में संचालित एक निजी स्कूल की जांच बाड़ी बीईईओ सुरेंद्र परमार ने कार्रवाई की। स्कूल संचालक विद्यालय की मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ऐसे में बीईईओ ने फर्जी तरीके से स्कूल को संचालित मानते हुए बंद करा दिया और संचालक को तीन दिन में जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कार्रवाई से स्कूल में भगदड़ मच गई। बच्चे स्टाफ स्कूल छोड़कर चले गए। ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बाड़ी सुरेंद्र परमार के मुताबिक इस स्कूल के बिना मान्यता संचालन की खबर मिली थी। इसके आधार पर स्कूल में दस्तावेजों की जांच की गई है। जांच के दौरान स्कूल संचालक अशोक कुमार के पास मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले है। वहीं रजिस्ट्रार आफिस से भी शिक्षा समिति का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। ऐसे में स्कूल के संचालन को अवैध मानते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने तीन दिन में स्कूल संचालक अशोक कुमार को लिखित में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
सरकारी स्कूल पहुंचे सभी बच्चे
शिक्षाविभाग की इस कार्रवाई के बाद सभी बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे। बीईईओ ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं निजी स्कूल संचालक और सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की मिली भगत से बच्चे बिना मान्यता के निजी स्कूल में पढ़ रहे थे। बच्चों का नामांकन पहले से ही सरकारी स्कूल में तो नहीं था, उन्हें निजी स्कूल में जान बूझकर पढ़ने के लिए भेजा जा रहा था। यदि ऐसी स्थिति पाई जाती है तो इसकी जवाबदेही सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की भी होगी।